Sunday, 16 September 2012

विद्या ददाति टेन्सन

                                                   विद्या ददाति टेन्सन
शिक्षा बहुत बुरी चीज है । यह आपको टेंसन के सिवा कुछ नहीं दे सकती है ।
अगर आप शिक्षित हो गये तो घर परिवार से आगे समाज और देश के बारे में सोचने लगेगें । सामाजिक कुव्यवस्था देख के बेकार का टेंसन होगा और और आपकी तबियत खराब हो जाएगी ।
अगर आप शिक्षित हो गए तो घर परिवार वाले चाहेंगें कि आप कोई बड़ी नौकरी करें । इस जमाने में बड़ी नौकरी पाना कितनी बड़ी चुनौती है यह भी समझाना पड़गा क्या । अब दो ही बातें होगी । या तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी या फिर मिल जाएगी ।
अगर अच्छी नौकरी नहीं मिली तो घर वाले कहेगें लड़का पढ़ लिख के बेकार हो गया नालायक हो गया । अगर आप मेहनत मजदूरी करना चाहेगें तो लोग कहेगें कि जब यही करना था पढ़ने लिखने में इतना पैसा खर्च करने की क्या जरूरत थी । और दिन रात आप टेंसन में रहेंगें । अपने शिक्षा को कोसते रहेगें ।
अगर भाग्य ने साथ दिया और आपको मन माफिक नौकरी मिल भी गयी तो परिवार वाले चाहेगें कि आप उनकी कुछ आर्थिक सहायता  करें । अब जितना बड़ा आपका पोस्ट होगा उतना ही बड़ा आपका स्टेन्डर्ड आफ लिभिंग भी तो होगा । और इस महगाई के जमाने में आपकी सारी कमाई स्टैन्डर्ड मेंन्टेन करने में ही चली जाएगी । परन्तु ये बात मैं समझता हूँ । अपके परिवार वाले नहीं समझेगें । वे तो सोचेगें कि लड़का नालायक हो गया । इतना कमाता है लेकिन घर पर कुछ नहीं देता है । और चूँकि आप शिक्षित हैं, समझदार है, इसलिये परिवार की ये सोच आपको टेंसन देती रहेगी ।
पता नहीं लोग कैसे कहते हैं कि शिक्षा से समाज सुधर
जाएगा । अरे भाई ! एक शिक्षित व्यक्ति आपना टेंसन तो दूर कर ही नहीं सकता है वो समाज का टेंसन क्या खाक दूर करेगा ।

No comments:

Post a Comment